फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस न देने वाले छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जो अभिभावक फीस जमा नहीं करेंगे, उन बच्चों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। सहोदय की बैठक में पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है। इसके अलावा नया शैक्षिक सत्र इस बार मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बैठक में कोविड-19 के समय स्कूलों व अभिभावकों के बीच फीस की समस्या पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिए गए। सहोदय के सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि अभी भी कुछ अभिभावक फीस जमा नही कर रहे हैं, कुछ दिनों में परीक्षाएं होनी वाली हैं। ऐसे में जब तक फीस जमा नहीं होगी, तब तक विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि अगर फीस जमा नहीं की जाती है तो अभिभावक को टीसी भी नहीं दी जाएगा। ऐसा नहीं होगा कि वे नाम कटाकर किसी दूसरे स्कूल में एडमिशन दिला दें। टीसी बिना फीस के नहीं दी जाएगी।
मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा नया सत्र
स्कूलों में नया सत्र मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को देखते हुए इसका निर्णय लिया जाएगा। मार्च में सत्र शुरू होने पर मई में अवकाश रहेगा और जून में स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस वृद्धि पर 20 जनवरी को बैठक
बैठक में फीस वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं। इसको लेकर 20 जनवरी को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीबीएसई के अधिकारी भी शामिल होंगे।
बैठक में प्रेम मेहता, अनुपमा सक्सेना, गोपाल दीक्षित, संगीता रेखी, अल्पना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें