फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में 36, सरूरपुर में 23 और रोहटा में 40 नामांकन पत्र खरीदे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में 36, सरूरपुर में 23 और रोहटा में 40 नामांकन पत्र खरीदे गए
विज्ञापन

मवाना। पंचायत चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। मेरठ में तृतीय चरण में 26 अप्रैल को जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। इसके चलते नामांकन पत्रों की तेजी से बिक्री हो रही है। मवाना विकास खंड कार्यालय पर बुधवार को 36 नामांकन पत्र खरीदे गए। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 4, आरक्षित प्रधान पद के लिए 4, बीडीसी के लिए 4 तथा सदस्य ग्राम पंचायत के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। वहीं परीक्षितगढ़ में प्रधान के लिए 44 नामांकन पत्र खरीदे गए।
वहीं सरूरपुर ब्लॉक कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद के लिए 23 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल कराने की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों ने क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत से नोड्यूज भी प्राप्त किए। एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री सुचारु रूप से किया गया।
विज्ञापन

रोहटा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 40 नामांकन पत्र खरीदे गए। प्रधान पद के लिए आरक्षित पदों के लिए 28 नामांकन पत्र व अनारक्षित पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार नामांकन पत्र खरीदे गए। माछरा ब्लॉक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 40 नामांकन फार्म खरीदे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 54 नामांकन फार्म बिक्री हुए। बीडीसी के 11 नामांकन फार्म बिक्री हुए। उधर रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रधान के 52 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
मवाना। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को शोल्दा, अलीपुर मौरना समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें