फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली और कबट्टा में 21 बीघा गन्ना जला, हाईटेंशन लाइन की चिंगारी खेत में गिरने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली और कबट्टा में 21 बीघा गन्ना जला, हाईटेंशन लाइन की चिंगारी खेत में गिरने से लगी आग
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव कैली और कबट्टा में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से अलग-अलग किसानों की करीब 21 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव कैली निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र गोवर्धन त्यागी के खेत में खड़े विद्युत पोल से निकली चिंगारी नीचे गन्ने की फसल में जा गिरी। इससे फसल में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। दोपहर के समय गांव कबट्टा निवासी किसान इंद्रेश पाल के गन्ने के खेत में खड़े विद्युत पोल से निकली चिंगारी से आग लग गई। इंद्रेश की पांच बीघा और उसके पड़ोसी हरि सिंह पुत्र तेज सिंह की करीब दो बीघा, राजेंद्र पुत्र बालक राम की 12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

जुल्हैडा में एचटी लाइन की चिंगारी से लगी आग
सरधना। जुल्हैडा गांव के बाहरी छोर पर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, शामली निवासी जाबिर पुत्र खुर्शीद धान की पुआल लेकर जुल्हैडा गांव की ओर जा रहा था। गांव के बाहरी छोर पर पहुंचा तो धान की पुआल हाईटेंशन के तारों में उलझ गई। इससे निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली को जलने से बचा लिया। लेकिन पुआल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

वहीं सलावा के जंगल में गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में आग लग गई। इस दौरान सुनील की करीब आधा बीघा गन्ने की फसल भी चपेट में आ गई। शाम के समय तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि पर पालिका द्वारा डलवाए जा रहे कूडे़ के ढेर में आग लग गई। इससे निकले धुएं से लोग परेशान रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझ पाई थी। फायर ब्रिगेड के एसआई बाबूराम ने बताया कि मेरठ से भी दमकल गाड़ियां बुलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें