शामली। जिले की 17 ग्राम पंचायतों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किए। जबकि मंडावर गांव में चार प्रधान पद के उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। यहां पर छह अगस्त को चुनाव होगा।
दरअसल, क्षेत्र के गांव मंडावर में ग्राम प्रधान, कुड़ाना में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ऊन, पेलखा, खेडाभाऊ, पुरफामी, चौसाना, मुंडेट खादर, रंगाना, चौसाना जदीद ,थाना भवन में भदौड़ा, दखौडी जमालपुर, मादलपुर, सोहजनी उमरपुर, बुंटा, हिरनवाड़ा, हिंड, कैड़ी, शामली में गेहरपुर, धनैना, कुडाना गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत के बाद से ये पद खाली पड़े हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पदों पर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 जुलाई थी। बताया कि 17 ग्राम पंचायतों में एक-एक ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। सोहजनी उमरपुर से कोई भी नामांकन पत्र हासिल नहीं हुआ, जिसके कारण यहां पर चुनाव नहीं होगा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में कुड़ाना के वार्ड 54 से सुधीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, इनके सामने किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके अलावा मंडावर गांव में ग्राम प्रधान के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए जिनमें अफसाना पत्नी दिलशाद, तनवीर पुत्र अब्बास, दिलशाद पुत्र कामिल, सानो पत्नी अब्बास शामिल है। अब छह अगस्त को यहां पर चुनाव होगा। जबकि आठ अगस्त को मतगणना होगी।