फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब के चुनाव के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आखिरकार उलटी गिनती शुरु हो गई है। चुनाव की नामांकन की प्रक्त्रिस्या सोमवार से शुरू हो रही है। यह प्रक्त्रिस्या 2 दिन चलेगी। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव का कार्यक्त्रस्म डिप्टी रजिस्ट्रार व निवार्चन अधिकारी ने पहले ही घोषित कर दिया है। गत 16 जुलाई को 1138 सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद अब सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन

मोहनपुरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड एंड सोसाइटीज कार्यालय में 22 व 23 जुलाई को प्रातऱ् 11 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त व जमा कराने की कार्रवाई संपन्न होगी। 24 जुलाई को प्रातऱ् 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 जुलाई को प्रातऱ् 11 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी की जा सकती है। इसी तिथि को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन सायं 5 बजे किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 4 अगस्त को प्रातऱ् 8 बजे से 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद ही मत गणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज व चिट्स व निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि नामांकन की प्रक्त्रिस्या मोहनपुरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय में होगी। जबकि मतदान 4 अगस्त को एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब परिसर में होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

एक गुट ने घोषित किये प्रत्याशी, महिला भी मैदान में
सोमवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्त्रिस्या के लिए क्लब के एक गुट ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिये हैं, जिनमें सुरेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष पद, गौरव अग्रवाल सचिव पद व शुभेंद्र मित्तल कोषाध्यक्ष पद पर भाग्य आजमाएंगे। इसके अलावा इसी ग्रुप से कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अजय अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, नरेश पारुथी, रजत भट्टर, सिमरन बत्रा, डा. स्वाती जैन व विनोद जैन का नाम घोषित किया है। इस बार क्लब के इतिहास में पहला मौका होगा जो एक महिला सदस्य चुनावी मैदान में होगी। वहीं दूसरी तरफ क्लब के वर्तमान निवर्तमान सचिव सचिव मुकेश गुप्ता गुट ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार यह गुट अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा सोमवार को करेगा और नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें