बीती 29 तारीख से भी आशीष सिग्नेचर होटल में कमरा नंबर 106 में रुके हुए थे। गुरुवार दोपहर होटल मालिक गगन गोयल ने आशीष के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर होटल का एक कर्मचारी आशीष के कमरे में पहुंचा। जहां आशीष का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसने शोर मचा दिया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के बाद एएसपी कैंट इरज राजा फॉरेंसिक टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में आशीष की 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई। वहीं उनकी कनपटी में मारी गई गोली दीवार में धंसी मिली।
आशीष के तकिए के नीचे पुलिस को सल्फास की गोलियां भी बरामद हुईं। पुलिस ने आशीष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कैंट इरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।