फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में बिजली, पानी नहीं

विज्ञापन
अमरपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
चिकित्सक की दो दिन पूर्व ही अस्थायी तौर पर की गई तैनाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
माछरा। क्षेत्र के गांव अमरपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय होने के बावजूद यहां कई माह से चिकित्सक तैनात नहीं थे। जिसके चलते महज एक कंपाउंडर के सहारे चिकित्सालय चल रहा था। अब दो दिन पूर्व अस्थायी तौर पर चिकित्सक की तैनाती की है। यहां पर बिजली और पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत गांव अमरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में ही राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थित है। यह काफी पुराना है। यहां करीब दो माह पूर्व डॉ. सुशीला देवी सेवानिवृत्त हो गई थीं। इनके बाद यहां पर अस्पताल बिना चिकित्सक के चल रहा है जबकि काफी लोग आयुर्वेदिक उपचार कराना चाहते हैं परंतु बिना चिकित्सक दवा देने वाला कोई नहीं है। यहां केवल श्रीओम सिंह नामक कंपाउंडर है। चिकित्सक की अनुपस्थिति में वही मरीजों को दवा रहा है। श्रीओम ने बताया कि अस्पताल में पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। दूसरे स्थानों पानी लाना पड़ता है। अस्पताल में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते भीषण गर्मी में यहां बैठना मुश्किल रहता है। जिससे कर्मचारी को परेशानी उठानी पड़ती है। जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का जीर्णोद्धार कराया गया था। इस भवन को अभी तक ठेकेदार ने हैंडओवर नहीं किया है। उनका कहना है कि यहां पेयजल एवं बिजली आदि कार्य होना शेष है। जब तक कार्य पूर्ण नहीं होगा भवन हैंडओवर नहीं किया जाएगा। यहां पर डॉ. अतुल कुमार तैनात किया गया वह सप्ताह में तीन यहां मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें