फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो सप्ताह से लापता दंपती व बच्चों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ में करीब दो सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दंपती व बच्चों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उधर, परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन पहले ही अनहोनी की आशंका जता चुके हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी अमन पुत्र रतनपाल मोबाइल की दुकान चलाता था। वह अपनी पत्नी प्रीति, पुत्र लविश, पुत्री जाह्नवी के साथ ससुराल इंचौली गया था तभी से परिवार लापता है। अमन के भाई किरनपाल की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। किरनपाल के अनुसार अमन पर कमेटी के ग्रामीणों के करीब पांच लाख रुपये थे और वह अपना एक प्लॉट 12 लाख रुपये में बेचकर गया था। पैसा भी अपने साथ ले गया था। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सीओ किठौर एवं थाना प्रभारी रामगोपाल सिंह का कहना है कि दंपती व बच्चों की तलाश जारी है। शीघ्र ही सभी को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें