रुड़की रोड पर बूथ बंद होने के बावजूद वसूली करता टोलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार को कैंट बोर्ड की बैठक साढ़े तीन घंटे चलने के बाद खत्म हुई। बैठक में विधायक के प्रस्ताव को मिनिट्स में शामिल किया गया है। अब सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर टोल नहीं वसूला जाएगा। अगली बोर्ड बैठक में नया टेंडर सदस्यों द्वारा पास होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
विधायक के प्रस्ताव पर सीईओ ने आपत्ति जताई थी। पूर्व उपाध्यक्ष बिना वाधवा ने कहा विधायक का प्रस्ताव अहम है, इसको मिनिट्स में शामिल करें। उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के कहने के बाद प्रस्ताव मिनिट्स में शामिल करना पड़ा। सात दिसंबर के बाद सिर्फ आठ जगहों पर ही वसूली होगी।
एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अब तीनों जगहों पर पैसा नहीं वसूला जाएगा। नए ब्रिगेडियर के आने की वजह से वे पिछले साल और इस साल के अखबारों की कटिंग लेकर आए थे। कमांडर को एडीएम ने बताया कि जनता से जुड़ा मामला है इस पर हम पीछे नहीं हट सकते।
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
इसके साथ ही ठेकेदार को अब रोजाना 4,21000 रुपये जमा करने होंगे। अवैध निर्माण के मामले में सदस्य मंजू गोयल के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ। मध्य कमान को फाइल भेजी जाएगी। अपना पक्ष रखते हुए मीटिंग में मंजू गोयल रो पड़ी। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय दीजिए। दूसरे सदस्य भी अवैध निर्माण में शामिल हैं, मैं सभी का प्रमाण दूंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/