फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं : कमिश्नर
विज्ञापन

दौराला। सीएचसी दौराला में मंगलवार को जिले के आला अधिकारियों के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। अधिकारियों के आने की सूचना पर सीएचसी के स्टाफ ने साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।
दौराला सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सीएचसी में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, डीएम के. बालाजी, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, जिला चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, डिवीजन सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन की डोज देने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। यह पूरी तरह सफल रहा। वहीं अधिकारियों की आने की सूचना पर दवाइयों के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट आदि ठीक किए गए। अधिकारियों ने सभी का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंनें सीएचसी में मरीजों से भी बात की। इस दौरान फार्मासिस्ट डॉ. बिजेंद्र कुमार ने बताया कि दौराला चीनी मिल के चैरिटेबल अस्पताल में बनाए गए कोल्ड चैन में कोरोना वैक्सीन का भंडारण किया जाएगा। एक सत्र में 100 लोगों को कोरोना टीकाकरण होगा। इसके 28 दिन बाद कोरोना के मरीजों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 50 लोगों पर मॉक ड्रिल किया गया। इन लोगों को आधा घंटे तक चिकित्सकों ने अपनी देखरेख में रखा। इसके अलावा कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने अस्पताल में पहुंचे लोगों से कहा कि कोरोना टीकाकरण से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा, इसलिए अफवाहों से बचे और देश को कोरोना मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर डॉ. सारंग चौहान, डॉ. विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित लोगों को लगाया टीका
माछरा/जानीखुर्द। माछरा सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन ड्राई रन सेंटर बनाया गया था। इसमें एसडीएम मवाना जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व यूनिसेफ की डीएमसी सीएचसी माछरा पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी सहित पूरी टीम ने पुलिस सुरक्षा में चिह्ति किए 25 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम व यूनिसेफ डीएम सी नजमुन्निषा ने बताया कि इस सेंटर पर दो यूनिट बनाई गई हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. आलोक नायक डॉ. प्रति शर्मा डॉ. नरेंद्र सहित समस्त कोविड टीम मौजूद रही। प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीण गौतम ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में वैक्सीन को लाया जाएगा। वहीं सीएचसी पांचली में सुबह 10 से 12 बजे तक मॉक ड्रिल चला। इस दौरान केंद्र पर दो बूथों पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। डीडीओ मेरठ ने निरीक्षण किया। प्रत्येक बूथ पर तीन कमरों में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। पहले कमरे में लाभार्थी का वेरीफिकेशन करने के बाद उससे बैठाया गया। कोविड पोर्टल पर उसका डाटा अपलोड किया गया। दूसरे कमरे में लाभार्थियों को टीका लगाया गया। तीसरा कमरा ऑर्र्ब्जवेशन रूम बनाया गया। इसमें टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक बैठाया गया। नजर रखने के लिये डाक्टरों की एक स्पेशल टीम तैनात थी। 30 मिनट बाद लाभार्थी को घर भेजा गया। निरीक्षण डीडीओ मेरठ दिग्विजय नाथ तिवारी ने बीडीओ राजीव वर्मा, एडीओ संजीव गिरी के साथ निरीक्षण किया। पांचली स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी महेश चंद्रा के अनुसार वैक्सीन मॉक ड्रिल सफल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें