फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं झेलना कोई नुकसान, वाहन चालकों की भले ही जाए जान

Thu, 06 Feb 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली में ​रोडवेज बस अड्डे के निकट पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देते हुए।संवाद
विज्ञापन
शामली। सड़क हादसों में होने वाली मौतों और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना दंडनीय अपराध बताया गया है। इसको और कारगर बनाने के लिए हाल ही में नो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश भी जारी किया है। निगरानी के लिए सभी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी भी हैं। इसके बावजूद प्रतिबंध नजर नहीं आ रहा। संचालकों को किसी की जान की कोई परवाह नहीं है, उन्हें तो बस तेल बेचने से मतलब है, न ही उन्हें अधिकारियों का कोई डर है।
विज्ञापन

नो हेलमेट नाे फ्यूल के आदेश जारी होने को एक माह होने जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक भी शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों के ढीले रवैया के चलते पेट्रोल संचालक भी अपना नुकसान करना नहीं चाह रहे हैं और कोई पुराना हेलमेट लगवाकर, तो कोई सीसीटीवी कैमरे से बचाकर वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहे हैं।
बुधवार को पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की तो शहर के दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की लाइन लगी रही, पहले वह पेट्रोल दे रहे थे, जैसे ही फोटो खींचा तो मना करने लगे, किसी ने दूसरे से हेलमेट मांगकर पेट्रोल डलवाया, तो कोई वापस लौट गया। वहीं गांव सिंभालका स्थित पेट्रोल पंप पर अलग ही नजारा देखने को मिला। कैमरे से बचाकर एक पुराना हेलमेट रखा था, जो कोई बिना हेलमेट तेल लेने के लिए आता, उसे पहले ही रोकते हुए वहां से हेलमेट उठाकर तेल डलवाने के लिए कहा गया। ऐसी व्यवस्था से लगता है कि पेट्रोल संचालकों को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है, उन्हें तो बस पेट्रोल बेचना है, कोई अपना नुकसान नहीं करना चाह रहा है। अधिकारी भी अभी तक केवल कार्रवाई करने के बजाय बस समझाने में लगे है।
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
- पेट्रोल संचालकों और कर्मचारियों के साथ ही वाहन चालकों को भी जागरूक करते हुए दो दिन का समय दिया गया था। समय पूरा हो गया है। अब अभियान चलाकर बस कार्रवाई शुरू होगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अंकुर यादव, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें