फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं मिले तेंदुए के पगचिन्ह्न, मंदिर जाने से कतराए श्रद्धालु

विज्ञापन
सुनसान पड़ा प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जयंती माता मंदिर क्षेत्र के चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

-दहशत में मंदिर में बहुत कम श्रद्धालु पहुंचे
वन विभाग की टीम ने देर रात तक की तलाश नहीं मिले पगचिह्न

बृहस्पतिवार को भी मंदिरों के आसपास बढ़ाई निगरानी

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार की शाम प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के निकट जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर की सीढ़ियों पर तेंदुआ नजर आने के बाद बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम मंदिर पहुंची। टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की, लेकिन मंदिर परिसर के बाहर फर्श पक्का होने के कारण तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले।
बुधवार शाम को प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर की सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं को तेंदुआ नजर आया था। एक श्रद्धालु ने उसकी मोबाइल में वीडियो बनाई थी। बृहस्पतिवार को जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मंदिर क्षेत्र में पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने घंटों तलाश की। टीम ने तेंदुए की पुष्टि के लिए मंदिर की सीढियों, उसके पीछे के हिस्से और परिसर के आसपास उसके पैरों के निशान लेने का प्रयास किया लेकिन वहां फर्श पक्का होने की वजह से पैरों के निशान नहीं मिले। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तेंदुआ देखे जाने का असर बृहस्पतिवार को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी देखने को मिला। दहशत के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। सुबह के समय कुछ श्रद्धालु मंदिर आए लेकिन बाद में मंदिर परिसर सूना रहा। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सूचना के बाद रात में मंदिर में रहने वाले पुजारी और अन्य लोग भयभीत रहे। हालांकि बाद में तेंदुआ दिखाई नहीं दिया लेकिन उनमें डर बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए दिन में भी मंदिर परिसर में सतर्कता बरती गई। पांडेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगलागिरी महाराज ने कहा कि तीर्थस्थल पर तेंदुआ दिखना चिंता का विषय है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्त आते हैं इसलिए वन विभाग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और संघन तलाशी अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों से समूह बनाकर निकलने की अपील
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि वह एहतियात के तौर पर अकेले आने जाने की बजाय समूह बनाकर जाएं। मंदिर और अन्य स्थानों पर एकत्रित होकर जाएं। दिन छिपने के बाद जहां तक संभव हो खेत आदि में जाने से बचें। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। कई स्थानों पर पिंजरे भी लगा रखे हैं। संभावना है कि तेंदुआ लोकेशन बदल रहा है इस वजह से वह पिंजरों में नहीं आ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें