फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए नहीं मिल पा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। नगर पंचायत के दोनों डंपिंग यार्ड भर जाने के बाद सॉलिड वेस्ट प्लांट बनाने के लिए भूमि खरीदने के लिए निकाली गई सूचना के बावजूद नगर पंचायत को जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का काम अधर में है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर को कचरा मुक्त बनाने के लिए लावड़ नगर पंचायत ने शासन को कस्बे में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसे हरी झंडी मिलने के बाद भी नगर पंचायत ने लगभग 19 बीघा जमीन की खरीद के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया था। करीब एक माह बीतने के बावजूद कोई निविदा नगर पंचायत को प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि पहले से ही नगर में दोनों डंपिंग यार्ड कूड़े से भरे हैं। इन्हें खाली करने के लिए नगर पंचायत पूरे प्रयास में लगी हुई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने पर नगर पंचायत द्वारा प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी हो रही है। नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि कुछ लोग संपर्क में आए थे, परंतु जमीन खरीद को लेकर बातचीत फाइनल नहीं हो सकी है। जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें