फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों की टूटी रेलिंग ठीक कराने के लिए फंड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलों की टूटी रेलिंग ठीक कराने के लिए फंड नहीं
विज्ञापन

सरधना। नदी, गंगनहर और कई रजबहों की टूटी रेलिंग का मरम्मत कार्य कराने के लिए स्टीमेट तो तैयार है, लेकिन सिंचाई विभाग के पास फंड नहीं है। टूटी रेलिंग के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है।
सरधना क्षेत्र में हिंडन नदी, नाले, रजबहों के पुलों की कई साल से रेलिंग टूटी पड़ी हैं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला माय सिटी में 19 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस संबंध में सिंचाई व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अमिताभ सिंह ने बताया कि टूटी रेलिंग ठीक कराने के लिए स्टीमेट बनाकर विभाग में भेजा गया है, लेकिन धन उपलब्ध न होने के कारण अभी निर्माण नहीं कराया जा सकता। धनराशि मिलते ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकरी गांव के पास जर्जर हुआ पुल
जानीखुर्द। गंगनहर पर टीकरी गांव के पास बना पुल जर्जर हो गया है। सिंचाई विभाग ने छह माह बड़े वाहनों को इस पुल से निकलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हाइट गेज भी लगा दिए थे। करीब 15 दिन पहले वाहनों ने इन हाइटगेजों को भी तोड़ दिया। अब फिर से भारी वाहन इस पुल से गुजर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार वह सिंचाई विभाग से कई बार पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें