फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई आईडी बनाने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई आईडी बनाने के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन

रोहटा। रोहटा के एक व्यक्ति के साथ यूपीआई आईडी बनाने के नाम पर ठग ने एक लाख रुपये की रकम खाते से उड़ा ली। रोहटा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की है।
विज्ञापन

रोहटा निवासी शुभांशु गोयल पुत्र मगन लाल गोयल ने बताया कि उसकी यूपीआई आईडी किसी कारणवश चल नहीं पा रही थी, जिसे चालू करने के लिए फोन पर एक कस्टमर केयर नंबर 18004120982 पर कॉल की। पीड़ित ने बताया कि कस्टमर केयर के टोल फ्री नंबर पर कॉल करते समय बीच में ही कॉल कट गई। थोड़ी देर बाद ही 8052754709 नंबर से पीड़ित के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें यूपीआई आईडी चालू करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसकी आईडी बनाकर खाते से चार बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। अगले दिन रुपये निकलने का मेसेज मिला। पीड़ित की तहरीर रोहटा थाना पुलिस ने दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जंाच साइबर सेल से भी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें