फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे : अशोक नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। रजपुरा ब्लॉक के दतावली गांव स्थित एक रिसॉर्ट में किठौर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की बैठक हुई। बैठक विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए आयोजित की गई थी। इसमें विधानसभा प्रभारी डॉ. अशोक नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और संचालन जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने किया। डॉ. अशोक नागर ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। कार्यकर्ताओं को अभियान में पूरी जिम्मेदारी से जुटने के लिए कहा गया। साथ ही लोगों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने अभियान को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी त्यागी माछरा, अमित त्यागी रहदरा, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, जिला महामंत्री फिरेराम धनतला, योगेश त्यागी, पंकज भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और अनिल मावी कैलीरामपुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें