फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने की अपील

विज्ञापन
ए.एस. इंटर कॉलेज, मवाना में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत एएस इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व व लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। शालू ने प्रथम, राधा ने द्वितीय और यशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार व अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजयवर्धन तोमर के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की जानकारी दी। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें