फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश के कारण कटी शहर की बिजली, मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ऑक्सीजन देना हुआ मुश्किल

Tue, 22 Jan 2019 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मोबाइल की रोशनी से मरीज को देखते तीमारदार
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में मंगलवार को विद्युत व्यवस्था चौपट होने से हाहाकार मच गया ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को हाथ से भी ऑक्सीजन देनी पड़ी। मरीज बुरी तरह परेशान हुए, वहीं मेडिकल में सबसे ज्यादा मरीज वेंटिलेटर पर हैं जिनकी जिंदगी पर खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारिश के कारण रात से ही पूरे शहर की बिजली गुल है। उधर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में जेनरेटर भी गर्म होकर बंद हो चुका है। मरीजों को ऑक्सीजन देना तक मुश्किल हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीमारदारों के हाथों में ऑक्सीजन पंप दिए हुए हैं।  

Trending Videos

हाथ में पंप पकड़े हुए तीमारदार
दोपहर 3 बजे से लेकर 4:00 बजे के बीच जनरेटर व्यवस्था भी चौपट हो गई। गर्म होने के कारण जनरेटर का पाइप फट गया, जिसे करीब 4 बजे दुरुस्त किया गया। तब जाकर इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में लाइट आई। हालांकि बाकी जगह मेडिकल कॉलेज में शाम पांच बजे तक भी लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई। 

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ धीरज राज ने बताया कि ट्रॉमा और इमरजेंसी की विद्युत व्यवस्था सही कर दी गई है। जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई है और विद्युत विभाग को फाल्ट दूर करने के लिए सूचना दे दी गई । इससे परेशानी हुई है लेकिन व्यवस्था बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अपने मरीज के साथ अंधेरे में खड़े इमरान व विनोद नेने बताया कि सुबह से यहां लाइट नहीं है। जांच केंद्र पर भी लाइट नहीं है। शाम छह बजे लाइट आने की बात कही गई लेकिन अभी तक भी लाइट की व्यवस्था नहीं हुई है। 

जाहिर है कि बिजली कटने से मेडिकल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल रही है साथ ही मरीजों की जिंदगी भगवान भरोसे है यह भी साफ है। तीमारदार मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में अपने बीमार परिजनों के पास उनकी देखरेख कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें करे कये र तनर 

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें