आरोप है कि नवाबगढ़ी पहुंचते ही 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें भामौरी निवासी सेवाराम, फूल सिंह, आशीष, राकेश, कृष्ण व विशाल घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया।
उधर, संघर्ष की जानकारी पाकर विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, भाजपा नेता राहुल चौहान टेहरकी, लोकेश कुशावली एवं प्रदीप भामौरी समेत सैकड़ों की संख्या में ठाकुर चौबीसी के लोग सीएचसी एवं कोतवाली जा पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यहां से राकेश व फूलसिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी तरफ नवाबगढ़ी निवासी अनीश, रहमान कबाड़ी व कामिल को भी चोट लगना बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिल सकी है। उसके आधार पर ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बच्चों के विवाद के चलते यह घटना हुई है। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल सर्तकता बरती जा रही है। वहीं, इस मामले की जांच कराई जा रही है।
नवाबगढ़ी में हुए संघर्ष की जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
-धर्मेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष सरधना
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/