फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले प्रेम विवाह, फिर हुआ बड़ा विवाद, महिला की शिकायत पर दूसरी बरात लेकर निकला युवक

Wed, 28 Apr 2021 11:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
घोड़ी पर सवार दूल्हा
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दिल्ली की एक महिला ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह निकला कि युवक मंगलवार सुबह दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हा।
दिल्ली निवासी एक महिला सोमवार को दौराला थाने पहुंची थी। महिला का आरोप था कि दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में कार्य करता था। वहां दोनों में प्रेम प्रसंग होने पर 2018 में युवक ने उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन, अब उसके परिजन उसकी दूसरी शादी करा रहे हैं। जब वह शादी रोकने के लिए उसके घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने मारपीट कर महिला को भगा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हा
इसके बाद महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह युवक बरात लेकर दूसरी शादी करने के लिए रवाना हो गया।

4 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं थाने पर बैठी महिला पुलिस से गुहार लगाती रही। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला लौट गई। महिला ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव में लगी पुलिस की ड्यूटी - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि सोमवार को पुलिस स्टाफ चुनाव ड्यूटी में व्यस्त था। बुधवार को महिला को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

. मेरठ: नींद से जागा प्रशासन, ऑक्सीजन की समस्या के लिए खोला कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर करें संपर्क

. मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें