फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता छात्रा का सुराग नहीं, परिजनों का रोहटा थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के अट्टा गांव से तीन दिन से लापता बीए की छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। छात्रा की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
अट्टा निवासी सतीश जाटव की पुत्री शगुन उर्फ आरजू (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजनों के अनुसार 13 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उसी दिन पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक को छोड़ने से नाराज परिजन और ग्रामीण ग्राम प्रधान दीपक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और संदिग्ध को छोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने छात्रा के पिता सतीश की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें