फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चचेरे भाई के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के चचेरे भाई के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मेरठ। रजपुरा ग्राम प्रधान विपिन चौधरी के चचेरे भाई रजत की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की जांच प्रेम प्रसंग पर टिकी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने रजत समेत कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा होगा।
गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड स्थित एसआईटी रोड पर विजय लोक के सामने बुधवार सुबह रजत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रजत के साथ स्कूटी पर महिला मित्र भी थी। रजत और युवती मंगल पांडे नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में संविदा कर्मचारी थे। रजत की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। इंस्पेक्टर गंगानगर बृजेश शर्मा का कहना कि हत्या के मामले में अभी कोई सुराग नहीं लगा, हत्या कैसे हुई और किसने की और क्यों, इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाशों की बाइक दिखाई दी है। पुलिस का दावा है कि एक बाइक पर तीन बदमाश आए थे। बदमाशों की पहचान का प्रयास चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक का पता लगाने के लिए रजपुरा और आसपास के गांव में जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि रजत की हत्या में गंगानगर पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिन पर पुलिस जांच कर रही है। युवती को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें