फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन पर आज से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार से दूरदर्शन पर क्लास चलेंगी। ये स्वयंप्रभा चैनल पर पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक होंगी। इसके बाद पुन: प्रसारण शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक होगा। यहां कक्षा 10 और 12वीं की कक्षाएं चलेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसकी निगरानी के लिए ब्लॉक लेबल पर नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कुछ में जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन क्लास चलाने की वजह ये है कि ऐसे बहुत सारे विद्यार्थी हैं जो ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां एंड्रायड फोन उपलब्ध नहीं है। ऐसे बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होगी। इसके लिए दूरदर्शन पर क्लास चलाने का निर्णय किया है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे सभी छात्रों तक जानकारी पहुंचाएं ताकि वे दूरदर्शन पर क्लास देख सकें। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यालयों ने शिकायत थी कि उन्होंने पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में वे फेल बच्चे को कैसे पास करें। उनके लिए कहा कि निर्देश का अनुपालन करें। सारे बच्चों को ही पास किया जाएगा। कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में जिनका रिजल्ट जारी हो गया है उनको भी अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
पाठ्य सामग्री उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें
डीआईओएस ने निर्देश दिए कि गूगल प्ले स्टोर एवं आईओएस ( एप्पल) पर दीक्षा एप उपलब्ध है। उसे अपडेट किया जा चुका है। अब दीक्षा एप पर कक्षा एक से 12 तक की सामग्री एवं वीडियो उपलब्ध हैं। हालांकि कुछ शिक्षकों की शिकायत है कि एप डाउनलोड होने के बावजूद उस पर पाठ्य सामग्री नहीं दिख रही है। डीआईओएस का कहना है कि कक्षा एक से आठ तक की पाठ्य सामग्री है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के लिए कुछ सामग्री है, बाकी जल्द अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें