फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल से अगवा 12 वर्षीय छात्रा का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉप्रिक्स मॉल से अगवा 12 वर्षीय छात्रा का सुराग नहीं
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बर्थडे मनाने गई 12 साल की छात्रा का एक सप्ताह बीतने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। पुलिस का दावा है कि शॉप्रिक्स मॉल से छात्रा दिल्ली रोड पर पैदल जाती हुई दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी की 12 साल की बेटी आठ दिन पूर्व अपनी सहपाठियों के साथ शॉप्रिक्स मॉल में एक सहेली का बर्थडे मनाने गई थी। जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं लगा। मंगलवार को परिजनों ने अपहरण होना बताकर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को बच्ची की बरामदगी की मांग लेकर परिजनों और अन्य लोगों ने हंगामा किया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक युवती से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली में भी एक टीम भेजी गई है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें