फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरनगर में बैरिययर लगाकर गायब पुलिस, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरनगर में बैरियर लगाकर पुलिस गायब, जनता परेशान
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर में में पुलिया निर्माण के कार्य को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने वनवे व्यवस्था करते हुए दूसरे दिन बैरियर तो लगाए रखे, लेकिन खुद पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब रहे। दिन भर जनता को जाम से जूझना पड़ा। ऐसे में वनवे व्यवस्था के चलते खैरनगर चौराहा से लेकर छतरी वाले पीर तक व्यवस्था भगवान भरोसे रही।
खैरनगर चौराहा से छतरी वाले पीर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिया निर्माण को लेकर शनिवार सुबह नगर निगम ने बची हुई सड़क के नीचे भी खोदाई कराई। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम लगा तो एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के निर्देश पर पुलिस खैरनगर चौराहा से छतरी वाले पीर के बीच वनवे करा दिया। जहां तीन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। रविवार को यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही नदारद थे। पुलिस ने खैरनगर चौराहे पर लगाए गए बैरियर पर लिखा है कि यहां से भारी वाहनों का रास्ता बंद है, कार्य प्रगति पर है। छतरी वाले पीर पर रविवार को बैरियर तो लगा था, लेकिन दूर तक भी पुलिसकर्मी नहीं थे। ऐसे में यहां दिन भर वाहन आमने-सामने से फंसे रहे। जिला अस्पताल रोड, खैरनगर बाजार में भी दिन भर जनता को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

यह लागू की गई थी व्यवस्था:
- ट्रैफिक पुलिस ने खैरनगर चौराहे पर बैरियर लगाते हुए सिर्फ दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों को छतरी वाले पीर की तरफ जाने दिया। जबकि कैंटर और अन्य बड़े वाहनों को खैरनगर चौराहे से बच्चा पार्क या बुढ़ाना गेट की तरफ डायवर्ट किया।
- छतरी वाले पीर की तरफ से खैरनगर की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया गया। छतरी वाले पीर से जिन वाहनों को खैरनगर चौपले की तरफ जाना था, ऐसे वाहनों को जली कोठी की तरफ डायवर्ट कर दिया। छतरी वाले पीर पर दो स्थानों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोट
यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो इसके लिए वनवे कर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। यदि बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब थे तो इस मामले में टीआई से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिली तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें