फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया गांव के सामने अफगानिस्तान निवासी एक महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना नहीं हो सकी है। वहीं, अभी तक पीड़िता के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान निवासी ऐलदा अपने तीन साथियों के साथ कुछ दिन पहले ऋषिकेश घूमने गई थी। वहां से लौटने के दौरान उसकी अपने साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर साथियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे सिवाया गांव के सामने कार से फेंक दिया था। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के जरिए ऐलदा को उसके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचाया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों साथियों के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में दिल्ली जाकर पीड़िता के बयान दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही थी। 15 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हुई है और न ही पीड़िता के बयान दर्ज हो सके हैं। पुलिस इस मामले को ठंडे बस्ते में डालती नजर आ रही है। एक ओर तो मिशन शक्ति के तहत महिला उत्पीड़न के मामले रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर विदेशी महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि दौराला पुलिस को बयान दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी को दिल्ली भेजने के लिए निर्देश दिए जायेंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें