फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12 और लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 12 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

खरखौदा/दौराला/सरधना/मवाना। खरखौदा क्षेत्र में दूसरे चरण की जांच में मंगलवार को सात लोग संक्रमण मिले। वहीं, दौराला सीएचसी एवं मटौर गांव में कैंप लगाकर जांच की गई। इसमें बटजेवरा गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। उधर, सरधना में सभी 69 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मवाना में बैंक शाखा के चार कर्मचारी संक्रमित मिले।
कस्बा खरखौदा, गांव कैली, कबट्टा, खंदावली एवं मिलक मढ़ैया में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण में मंगलवार को घर-घर जाकर फिर से जांच शुरू कर दी है। यह 27 नवंबर तक चलेगी। जिसमें एक्टिव केस तलाशे जाएंगे। इस चरण में आशा व आगनबाड़ी प्रतिदिन 50-50 घरों में जाकर एक-एक सदस्य की जांच करेंगे। जिसमें आज 70 मरीजों की जांच की गई। जिसमें कस्बा खरखौदा एवं गांव कैली में दो-दो, गांव खंदावली, मिलक मढ़ैया व कबट्टा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों से जुड़ी चेन तलाश रही है।
विज्ञापन

दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि सीएचसी दौराला एवं मटौर गांव में कैंप का आयोजन किया गया। यहां 145 लोगों की जांच की गई। इसमें बटजेवरा गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया। मटौर गांव में पूर्व में एक ही दिन में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले 70 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा गिरने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
उधर, सरधना नगर व देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। जिसमें सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 69 लोगों की सैंपलिंग कराई गई, जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मवाना में सिंडिकेट (कैनरा बैंक) बैंक की मवाना शाखा में चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। बैंक शाखा बुधवार को बंद रहेगी। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय त्यागी ने बताया कि बैंक सैनिटाइज कराने के लिए बुधवार को बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें