फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना साद के पक्ष में आए उलमा, बोले- सिर्फ वो ही नहीं, सरकार भी दोषी

Sun, 05 Apr 2020 02:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उलमा, मकरज के जिम्मेदार, इमाम संगठन और जमीयत के पदाधिकारी मौलाना साद के पक्ष में आ चुके हैं।
विज्ञापन
इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उलमा, मकरज के जिम्मेदार, इमाम संगठन और जमीयत के पदाधिकारी मौलाना साद के पक्ष में आ चुके हैं। उनका कहना है गलती दोनों पक्ष की है। मौलाना साद को सीधे दोषी ठहराना उचित नहीं है, इसके लिए सरकार भी दोषी है।

विज्ञापन


इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया शरीयत बोर्ड के चेयरमैन एवं उप्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार का कहना है कि सरकार और कुछ लोगों ने मौलाना साद को पाक का हाफिज सईद बना दिया, जो ठीक नहीं है। मरकज मामले में गलती दोनों ओर से हुई है। मौलाना साद को लोगों से घरों में रहने का आह्वान करना था। सरकार को भी पता था कि मरकज में हर समय कई हजार लोग रहते हैं, उनको घरों पर पहुंचाने या उनके वहीं पर समय पर क्वारंटीन करने का प्रबंध करना चाहिए था। जो हुआ गलत हुआ, अब इसका दुष्प्रचार न करके सरकार को रोकथाम पर काम करना चाहिए। 

जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना कासिम का कहना है कि लॉकडाउन करने से पहले सरकार को कुछ समय दिया जाना चाहिए था, ताकि लोग अपने घरों पर पहुंच जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ, इस मामले में गलती दोनों पक्षों की है। सरकार को पहले पता था कि मरकज में थाइलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों से भी लोग आए हुए है। शहर के फक्करशाह मस्जिद के मरकज के जिम्मेदार मुस्तकीम कहते हैं कि वहां खुफिया विभाग की टीम भी रहती है। लॉकडाउन होने पर पुलिस, प्रशासन को खबर की थी, मगर कोई इंतजाम नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौ.राशिद कांधलवी का कहना है कि दिल्ली मरकज में करीब 80 वर्षों से काम हो रहा है। देश-विदेश मे यहां से तब्लीगी जमात का आना-जाना लगा रहता है। हर वक्त यहां पर हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। हर खबर सरकार व पुलिस को होती है। हम सब लोगों को सरकार के द्वारा जारी आदेशों को पालन करना चाहिए ओर ऐसी परिस्थिति में अपने घरों में ही रहना चाहिए। 

गढ़ी दौलत के मदरसा के प्रबधक आकिल कांधलवी ने कहा कि ये कोई जान-बूझकर किया जुर्म नहीं है, जो लोग मरकज के संपर्क में आए हैं उन्हें अपनी और दूसरों की हिफाजत के लिए सामने आना चाहिए। दिल्ली में जमा हुए लोगों के बारे में कहा कि 22 मार्च से पहले ज्यादा सख्ती नहीं थी, जब से सख्ती हुई थी तब से लोग वहीं पर हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें