फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100: नियम कायदे ताक पर, दूसरों को नसीहत  

Tue, 26 Jun 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकार ने क्राइम कंट्रोल और लोगों की सहायता के लिए यूपी 100 पुलिस सड़कों पर उतारी। लेकिन कुछ पुलिस वाले हैं जो सरकार की मंशा को पलीता लगाने पर तुले हैं। सोमवार को दिल्ली रोड पर यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने जिम जा रहे एक युवक से न केवल अभद्रता की बल्कि अभद्र भाषा भी प्रयोग की। वापस लौटते वक्त इस युवक ने उसी यूपी पुलिस की करतूत को अपने मोबाइल फोन में कैद किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार का युवक सुबह करीब 10:30 बजे अपनी कार से बागपत रोड स्थित एक जिम जा रहा था। आरोप है कि गऊशाला के सामने रांग साइड आई यूपी 100 की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने जल्दी निकलने के चक्कर में उसे रोका और उसके साथ अभद्रता की। युवक ने अपनी गलती पूछी तो पुलिस कर्मी रौब दिखाने लगे। 
युवक खुद को अपमानित महसूस कर वहां से चला गया। वापस लौटते वक्त उसे वही गाड़ी पुल के नीचे नजर आई। उसने देखा कि गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी मजे से खिड़की पर पैर रखकर खर्राटे भर रहा था। युवक ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही ये दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया। युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत अफसरों से तो नहीं की। लेकिन उन्हें दुख इस बात का है कि लोगों की मदद के लिए शुरू की गई योजना को उसी के पुलिस वाले पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


नि:संकोच करें शिकायत
यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों की शिकायतें आती रहती हैं। कई पर कार्रवाई भी होेती है। यदि इनके द्वारा किसी से अभद्रता की जाती है तो उनकी नि:संकोच शिकायत करनी चाहिए। उसकी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में यूपी 100 टीमों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। -रणविजय सिंह एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें