फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: सपा-रालोद और आसपा में सीटों का बंटवारा, कई मुस्लिम चेहरों पर खेला दांव, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 15 Apr 2023 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर/शामली

सार

निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं रालोद ने  प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गठबंधन के तहत खतौली व पुरकाजी सीट रालोद के खाते में है। रालोद ने ज्यादातर सीटों पर मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है। 
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन हाजी शाहनवाज व लवली शर्मा- शहर सीट से सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर  सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रालोद ने विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। खतौली और पुरकाजी रालोद के हिस्से में तय हो गई है। दोनों ही सीटों पर रालोद ने मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है। वहीं शामली के जलालाबाद में फिर से विधायक अशरफ अली के करीबी अब्दुल गफ्फार को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


रालोद ने खतौली से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू और पुरकाजी से पूर्व चेयरमैन बसारत खां को उम्मीदवार बनाया है। रालोद ने ट्विटर के जरिए उम्मीदवारों की सूची साझा की है। इससे पहले खतौली सीट पर आजाद समाज पार्टी ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने यह रालोद को दी है।

शहर, बुढ़ाना, चरथावल और मीरापुर सपा के हिस्से में 
गठबंधन में समाजवादी पार्टी के हिस्से में चार सीटें आने की संभावना है। शहर सीट के अलावा बुढ़ाना, चरथावल और मीरापुर सपा को दिए जाने की संभावना है। शहर सीट से सपा लवली शर्मा को उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुढ़ाना सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को अपना प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी सपा की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

खतौली, शाहपुर, जानसठ, पुरकाजी और सिसौली सीट रालोद के हिस्से में रहेगी, जबकि भोकरहेड़ी सीट आजाद समाज पार्टी को दी गई है। रालोद ने सिसौली नगर पंचायत से नीरज और जानसठ नगर पंचायत से आबिद हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया।



यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: पिस्टल लूटकर फरार हो रहे शूटर शाहनवीज समेत दो मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी पुलिस की गोली

रालोद प्रत्याशी अब्दुल गफ्फार व मिर्जा फैसल बेग - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद से फिर विधायक अशरफ अली के करीबी अब्दुल गफ्फार को टिकट 
सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशियों की शनिवार दोपहर पहली सूची जारी हो गई। जिसमें तीन सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जलालाबाद नगर पंचायत सीट पर विधायक अशरफ अली के करीबी और निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार को फिर से मौका दिया गया है।

कांधला से मिर्जा फैसल बेग और गढ़ीपुख्ता से प्रमोद होंगे गठबंधन के उम्मीदवार
कांधला से मिर्जा फैसल बेग को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले निवर्तमान चेयरमैन हाजी वाजिद अली उर्फ बबला को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कुछ समय पूर्व उन्होंने बसपा छोड़कर रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की थी। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। इसके अलावा गढ़ीपुख्ता सीट पर प्रमोद को टिकट मिला है। पहली सूची में शामली नगर पालिका प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई। जिसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।

गंगोह से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी शमा परवीन

गंगोह से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी शमा परवीन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सपा, रालोद और आसपा गठबंधन से जिले के 12 नगर निकायों में से तीन गंगोह, अंबेहटा और नानौता रालोद के हिस्से में आए हैं। रालोद द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार गंगोह में शमा प्रवीन, अंबेहटा पीर में रेशमा पत्नी नईम अहमद एडवोकेट और नानौता में नावेद अख्तर पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

गंगोह की शमा प्रवीन पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी सलीम कुरैशी की भतीजी है, जबकि अंबेहटा की रेशमा गत निकाय चुनाव सपा के टिकट पर लड़ चुकी हैं। उस वक्त वे तीसरे स्थान पर आई थी।

रालोद ने जिले में पांच सीटों पर दावा किया था उक्त के अतिरिक्त रालोद ने छुटमलपुर और नकुड़ नगर निकायों पर भी दावेदारी की थी। अब नौ सीटों में सपा और आजाद समाज पार्टी के बीच बंटवारा होगा। रालोद ने नानौता नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अस्मा खातून को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

शामली और बनत सीट भी रालोद के खाते में 
शामली से विजय कौशिक गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए। बनत सीट भी रालोद के खाते में चली गई है। यहां से कुसुम को प्रत्याशी बनाया गया है। पांच सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। जिनमें कैराना, थानाभवन, ऊन, एलम और झिंझाना सीट शामिल हैं।

उधर, मेरठ की किठौर नगर पंचायत से रिहाना को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है। रिहाना राष्ट्रीय लोकदल के मेरठ जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की पत्नी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें