फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में प्राथमिक विद्यालयों में हुआ निपुण आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आकलन के लिए जिले के 222 प्राथमिक विद्यालय एवं हस्तिनापुर के कुल 87 विद्यालयों में बुधवार को अध्ययनरत कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का निपुण आकलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विकासखंड के कुल 87 प्राथमिक विद्यालयों में यह निपुण टेस्ट एक साथ कराया गया। आकलन प्रक्रिया डाइट विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान बच्चों के पढ़ने, समझने, बोलने, लिखने और गणितीय कौशल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। कक्षा 1 और 2 के बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ गतिविधियों में भाग लिया। चित्र पहचान, शब्द पढ़ना, कहानी समझना, संख्या पहचान और सरल गणनाओं से संबंधित गतिविधियों को बच्चों ने रोचक तरीके से पूरा किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं शिक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आकलन से बच्चों की कमजोरियों और मजबूत पक्षों की पहचान होती है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कमलराज का कहना है कि बुधवार को 87 स्कूलों ने निपुण आकलन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। इसका रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें