मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ में मंगलवार को एक बैंक के अधिकारियों ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। कैंपस प्लेसमेंट में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद नौ छात्रों का चयन किया गया।
गौरव बढ़वार विनय कुमार राय, भगत सिंह विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेने पहुंचे। प्री-प्लेसमेंट में विद्यार्थियों से वार्ता की गई और इसके बाद साक्षात्कार, ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से नौ छात्र-छात्राओं को फाइनल साक्षात्कार के लिए चुना गया, जो 18 सितंबर दिल्ली स्थित कार्यालय में होगा। ड्राइव में आसपास के कॉलेज के करीब 57 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डाॅ. अनुप्रिता शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान इंजीनियर विकास कुमार, प्रवीन शर्मा, शिल्पा राठौर, ज्योति मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद