फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यातायात नियम तोड़ने पर 500 लोगों से वसूले नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहे अभियान के दौरान विभाग ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले 500 वाहनों के चालान किए हैं। इनसे नौ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। परिवहन विभाग का यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कर्दम अऔर यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया। जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं ऐसे वाहनों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल न देने के भी आदेश हैं। इसके बावजूद भी पेट्रोल पंपों पर ऐसे काफी लोग मिली रहे हैं। एआरटीओ का कहना है कि सोमवार को जिले की विभिन्न सड़कों पर अभियान चलाकर लगभग 130 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। 12 दिन के भीतर 500 वाहनों से अधिक के चालान कर लगभग 9 लाख रुपए चालान शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें