मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाने की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित महिला उपासना के खाते से ट्रांसफर हुई पूरी धनराशि वापस कराई है। पुलिस की पहल से पीड़िता को 1.84 लाख रुपये की शत प्रतिशत रकम लौटाई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने बैंकों से समन्वय स्थापित कर संबंधित खातों को तत्काल फ्रीज कराया। पल्लवपुरम निवासी उपासना नेगी ने पिछले साल 29 दिसंबर को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर साइबर हेल्पडेस्क ने कार्रवाई करते हुए खाते से ट्रांसफर हुई एक लाख 84 रुपये की पूरी धनराशि वापस दिला दी। संवाद