मेरठ। मां कौशल्या देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को मां दुर्गा के नौ रूपों को कन्याओं द्वारा प्रदर्शित किया गया। साथ ही राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप भी बच्चों द्वारा धारण किया गया।
मेहर तिवारी, मिश्का, तिृषिका, तेषा, जानवी, अनवी, सानवी, रूही शिव्या, खुशी श्रेष्ठा, सिया वर्मा, आर्यव सैनी, कदिश जैन और प्रभ्यान आदि ने सभी देवियों व राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या कोकिला रानी ने सभी बच्चों को दशहरे का महत्व और रावण दहन के बारे में बताया। दशहरे के कार्यक्रम के साथ-साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में कल्पना वैशला, कल्पना राजपूत, प्रेरणा, श्वेता, तनु अग्रवाल, प्रिंसी, उमा, प्रिया, ममता, रितु, दीपाली, सीमा, आरती और तृप्ति रजवार आदि का सहयोग रहा।
मां कौशल्या देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रदर्शित किया गया।