- जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में संरक्षित पशु कटान करने की अलग-अलग तीन घटनाओं में शामिल नौ आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में वर्ष 2024 में, 2025 में मोहल्ला काजीवाड़ा में और थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वादाउदपुर में संरक्षित पशु के कटान की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी अभी भी जेल में हैं। एसपी ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल इसाम निवासी मोहल्ला आजाद चौक काजीवाड़ा, इरशाद उर्फ भूरा निवासी गांव खुरगान थाना कैराना, आसिफ उर्फ सोनू निवासी गांव गंगेरु थाना कांधला, सौरभ निवासी गांव हसनपुर थाना कोतवाली शामली, महबूब निवासी सादिकनगर भूमिया का पुल राधना वाली गली थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ, जावेद निवासी गांव मुंडेट खादर थाना थानाभवन, इकबाल व जानेआलम निवासी गांव बसी चुंधियारी थाना झिंझाना और समीर निवासी मोहल्ला इलाहीबक्श थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इन घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों को रासुका में निरुद्ध करने की कार्रवाई चल रही है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके साथ ही संपत्ति की जांच की जाएगी। अगर अवैध धन से अर्जित संपत्ति पाई जाती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।