फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निमित और आरना सिंह का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
6 से 9 अगस्त तक कोलकाता में होगा नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 9 अगस्त तक कोलकाता में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ के निमित गुप्ता और आरना सिंह का चयन सब जूनियर, यूथ, कैडेट और जूनियर वर्ग में हुआ है। यह प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


उनका चयन 31 मई को एसजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजियाबाद में हुई स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के चयन पर रॉयल कराटे अकादमी में खुशी का माहौल है। इसके मनिकर्णिका और निर्वि गुप्ता ने रजत पदक जीता। वंशिका ने अंडर 14 में स्वर्ण पदक जीता। पुरुष में देव ने रजत और रिदान ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा रॉयल चैंपियन कराटे अकादमी के निमित, आर्यमन और मुस्कान बंसल का चयन मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी 24 जून को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के पवन गोयल, शिहान अमित गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें