फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निमिषा थाना प्रभारी व सोफिया बीईओ बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को छात्राओं को जिम्मेदारी और नेतृत्व का अनुभव कराया गया। केजीबीवी पूर्वा अहिरान की कक्षा आठ की छात्रा निमिषा को एक दिन के लिए कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं, छात्रा सोफिया एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनी। छात्रा आलिया ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कुर्सी पर बैठकर शिक्षकों के साथ बैठक की और बच्चों को बेहतर माहौल में शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने छात्रा निमिषा का सम्मान किया। इसके बाद निमिषा ने थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर विभागीय कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक भी की और समस्याओं के निस्तारण को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें