पुलिस ने किया निखिल हत्याकांड का खुलासा
मेरठ जिले के टीपी नगर से एक माह पहले अपह्त निखिल की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि निखिल का उसके दोस्त राजन और आकाश ने अपहरण किया था। उसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर जानी के पास रजवाहे में फेंक दिया था। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर राजन और आकाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों में निखिल की हत्या की थी।
करीब एक महीने पहले निखिल का उसके दोस्तों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि निखिल की हत्या अवैध संबंधो में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/