फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर फर्जी एजेंट कार्ड लिए पकड़ी उधम सिंह की बेटी, दी चेतावनी

Thu, 11 May 2023 09:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान जारी है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता शुरुआत में मतदान केंद्रों पर कम पहुंच रहे हैं। नगर पंचायत करनावल में उधम सिंह की कुख्यात उधम सिंह की बेटी फर्जी एजेंट का कार्ड लेकर घूमती पकड़ी गई।
विज्ञापन
कुख्यात उधम सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नगर पंचायत करनावल में चेयरमैन पद की उम्मीदवार उधम सिंह की पत्नी पुष्पा निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। उधम सिंह की बेटी एजेंट का फर्जी कार्ड बनवा कर बूथों पर घूम रही थी। चेकिंग के लिए पहुंचे सरूरपुर थाना प्रभारी ने उधम सिंह की बेटी को रोककर पूछताछ की और कार्ड चेक किया।

विज्ञापन


कार्ड किसी देवेंद्र के नाम का बना हुआ था देवेंद्र का नाम काटकर उधम सिंह की बेटी ने अपना नाम डाला हुआ था। जिस पर थाना प्रभारी ने उन्हें फटकार लगाई अवकार्ड को अपने पास रख कर उसे घर जाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मेरठ में मुस्लिम मतदाताओं में कम उत्साह, बागपत में कई जगह नोकझोंक, पढ़ें हर अपडेट
विज्ञापन


हालांकि उधम सिंह की बेटी ने कार्ड को एसडीएम के द्वारा ही बनाने की बात कही। जिसको लेकर उधम सिंह की बेटी और थाना प्रभारी के बीच काफी देर तक नोकझोक हुई। नोकझोंक के चलते थाना प्रभारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया और एजेंट के फर्जी कार्ड के बारे में बताया।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कार्ड की जांच पड़ताल की और उसके फर्जी पाए जाने पर उधम सिंह की बेटी को घर में बैठने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा से उसे शाम तक गांव में घूमते हुए देखा गया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें