फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Meerut: कांग्रेस उम्मीदवार पति ने हाथ में रोटी लेकर खाते हुए ई-रिक्शा से मांगे वोट, वीडियो वायरल

Sat, 06 May 2023 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर क्षेत्र में इन दिनों  कांग्रेस प्रत्याशी के पति का अनोखे अंदाज में वोट मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्याशी हाथ में रोटी लेकर खाते हुए ई रिक्शा में सवार होकर वोट मांग रहे हैं। पढ़े पूरी खबर।
विज्ञापन
रोटी खाते हुए वोट मांगने निकले कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में महापौर और पार्षद के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमने तक प्रत्येक पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे थे। इसके लिए सभी ने प्रचार भी किया और प्रचार के लिए नए नए पैंतरे भी अपनाए। इसी क्रम में किठौर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पति ने अनोखे अंदाज में प्रचार किया। किठौर में कांग्रेस उम्मीदवार समा सरताज के पति सरताज एक ई रिक्शा में सवार हैं और वह हाथ में रोटी लेकर खा रहे हैं। रोटी खाते हुए ही वह क्षेत्र में वोट मांग कर लोगों से जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, सात मई तक फिर बिगड़ सकता है मौसम,पढ़ें-ताजा खबरें

बता दें कि मेरठ में महापौर और पार्षद के चुनाव के लिए ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग भी खत्म हो गई। 9 मई से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नगर निगम में एक महापौर और 90 वार्डों में पार्षद का चुनाव होना है। जो ईवीएम से होगा। दोनों नगर पालिका मवाना, सरधना और 13 नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर से होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




272 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया। सीसीटीवी कैमरे लगने के साथ इन सभी जगह पर प्रशासन वीडियोग्राफी भी कराएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को विक्टोरिया पार्क से भेजा जाएगा। 11 मई को मतदान और 13 मई 2023 को मतगणना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें