फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मेरठ के 70 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी भाजपा, छह निकायों में 82 नामांकन हुए जमा, नाम वापसी आज

Thu, 27 Apr 2023 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय जनता पार्टी  मन की बात के 100 एपिसोड कार्यक्रम से निकाय चुनाव को साधने की तैयारी में हैं। भाजपा ने लक्ष्य रखा है कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर 10 हजार लोगों को मन की बात कार्यक्रम से जोड़ना है।
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम में छाया मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों से भाजपा निकाय चुनाव को भी साधेगी। हर विधानसभा सीट पर 10-10 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। ऐसे में अकेले 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिले में 70 हजार कार्यकर्ताओं को सीधे तौर पर जोड़ेगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 30 अप्रैल को 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर देशभर में जगह-जगह बड़ी तैयारियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश में क्योंकि निकाय चुनाव चल रहा है, ऐसे में सभी पदाधिकारियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए चुनाव को भी साधने को कहा गया है। मेरठ जनपद की बात करें तो यहां पर सात विधानसभा हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नए एसपी सिटी दफ्तर के लिए खाली कराई जमीन, मवाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने लक्ष्य रखा है कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर 10 हजार लोगों को मन की बात कार्यक्रम से जोड़ना है। इसको लेकर पार्टी तैयारी कर रही है। सभी की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

इन कार्यकर्ताओं के जरिए भाजपा पूरे चुनाव को मथने को कार्य करेगी। साथ ही घर-घर अभियान चलाकर लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: UP: वोट मांग कर शर्मिंदा न करें! निकाय चुनाव से पहले मेरठ में लोगों ने क्यों लगाए बैनर, पढ़ें-क्या है मामला
विज्ञापन

मन की बात - फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड पर खुलेगा केंद्रीय चुनाव कार्यालय 
मेयर और पार्षद के चुनाव के लिए भाजपा का केंद्रीय कार्यालय सूरजकुंड पर खोला जाएगा। दो-तीन दिन में कार्यालय खुल जाएगा। इसके बाद पार्टी चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगी। 

पांच को आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को मेरठ चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। विधानसभा सीट की तरह स्टार प्रचारकों में सबकी पहली पसंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक चुनाव का पूरा माहौल नहीं बनेगा। ऐसे में उनकी जनसभा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें