फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chuanv 2023: चुनावी सरगर्मियां तेज,तैयारियों में जुटे प्रत्याशी, भाजपा के तीन पार्षद निर्विरोध घोषित

Thu, 27 Apr 2023 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भाजपा के तीन पार्षद अब तक निर्विरोध घोषित हो चुके हैं । वार्ड 26 से मास्टर सत्यपाल और वार्ड 78 से संदीप रेवड़ी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को मिठाई खिलाते मंत्री सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद अब सरगर्मी तेज हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों और चुनाव में दावेदारी करने को तैयार प्रत्याशी तैयारी में जुटे हैं वहीं प्रशासन और चुनाव अधिकारी भी अपनी तैयारियां पूरी करने में लगे हैं। मेरठ में भाजपा के तीन पार्षद अब तक निर्विरोध घोषित हो चुके हैं । वार्ड 26 से मास्टर सत्यपाल और वार्ड 78 से संदीप रेवड़ी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता नीरज मित्तल और व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारा नाम गलत जोड़ा गया है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि नीरज मित्तल का इसमें कोई रोल नहीं है। कोई और नीरज है। एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

तहसील की नगर पालिका सरधना, नगर पंचायत दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा, खिवाई में नगर निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों के नामांकन, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के लिए भी कक्ष निर्धारित हो चुके हैं। जिसमें चुनाव संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में आज नाम वापसी होगी। इसके बाद शाम को आरओ और एआरओ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करेंगे। हालांकि नाम वापस लेने लिए प्रत्याशी को शपथ पत्र देना होगा।

नामांकन पत्र जमा और जांच के बाद अब नाम वापसी की बारी है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची नामांकन कक्षों के बाहर भी चस्पा होगी। नाम वापसी के लिए सबसे ज्यादा उन वार्डों में मान-मनौव्वल का दौर चला, जहां तीन से पांच अथवा छह प्रत्याशी हैं। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कुछ समझौते के तहत नाम वापस होंगे तो काफी संख्या में इसलिए भी नाम वापस लिए जाएंगे कि वह पहले से ही इसके लिए तैयार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें