फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ट्यूबवेल परिसर से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में सरकारी भूमि पर कब्जे हो रहे हैं। यही नहीं अलकरीम होटल के मालिक ने घंटाघर स्थित नगर निगम के ट्यूबवेल परिसर में गोदाम बना लिया और तंदूरी रोटी बनाने की भट्ठी तक लगा ली। लेकिन नगर निगम का संपत्ति विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। जनता की शिकायतों के बाद बुधवार को निगम के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की टीम ने जहां भट्ठी को तोड़ डाला तो ट्यूबवेल परिसर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कब्जा करने वाले को जुर्माने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घंटाघर के निकट अलकरीम होटल है। इसके पीछे नगर निगम की ट्यूबवेल है। इस परिसर में होटल मालिकों ने जहां सामान रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ था, वहीं रोटी बनाने के लिए भट्ठी लगायी हुई थी। स्थानीय लोग लगातार इसकी शिकायत निगम के संपत्ति अधिकारी से करते आ रहे थे। लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जब यह मामला नगरायुक्त से पास पहुंचा तो बुधवार को रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी गयी। रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व में टीम ने जहां ट्यूबवेल परिसर में बनी तंदूर की भट्ठी को तोड़ डाला। वहीं, परिसर में बने गोदाम को भी खाली कराया। परिसर में लगाए गए बिजली के मीटर आदि को भी दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। अपर नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि होटल मालिक ने निगम की टूटी दुकान की भूमि पर भी कब्जा किया हुआ है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें