फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने लिए चौराहे गोद, पुलिस कराएगी पालन  

Sun, 24 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शहर के चार चौराहों और एक तिराहे को नगर निगम ने गोद लेकर अतिक्रमण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है, जबकि यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और व्यवस्थाओं को पालन कराने का जिम्मा ट्रैफिक पुलिस का होगा। इन चौराहों पर 50 मीटर की परिधि में कोई ठेला या वाहन खड़ा मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। चौराहे पर जेबरा लाइन पार करने पर वाहन का चालान होगा। इन स्थानों पर नो वेंडिंग जोन और नो पार्किंग जोन के बोर्ड नगर निगम की तरफ से लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ये चौराहे चयनित
बच्चा पार्क, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, जेल चुंगी, ईव्ज चौराहा और केसरगंज चौकी तिराहा

ट्रैफिक पुलिस नहीं गंभीर 
नो वेंडिंग जोन और चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अभी गंभीर नहीं है। शनिवार को अमर उजाला टीम ने बच्चा पार्क चौराहा पर नो वेंडिंग जोन के भीतर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तो थी। लेकिन वह न तो 50 मीटर की दूरी पर खड़े होने वाले वाहनों को रोक रही थी और न ही ट्रैफिक के नियमों का अनुपालन कराया जा रहा था। जेबरा लाइन से आगे वाहनों को खड़ा किया जा रहा था। जिसके कारण चौराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ी दिखी। इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय और अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन भी निरीक्षण करते मिले।  

ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई
चौराहों पर नो वेंडिंग जोन के भीतर जेबरा लाइन से आगे वाहनों का पहिया आते ही ट्रैफिक पुलिस वाहनों का चालान काटेगी। अगर चौराहे पर इस परिधि में किसी चौपहिया या तिपहिया वाहन चालक ने वाहन रोककर सवारी को उतारा या बैठाया तो उसका भी चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन

  
निगम करेगी अतिक्रमण मुक्त चौराहे 
महानगर के सभी चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और पुलिस की निर्धारित है। अतिक्रमण हटाने के बाद अगर नो वेंडिंग जोन में कोई ठेला या अस्थायी दुकान लगी मिली तो नगर निगम उस पर 500 रुपये जुर्माना लगाएगा। इसके  लिए नगर निगम ने टीम गठित कर दी है। 

पुलिस सुधारे व्यवस्था
नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय का कहना है कि कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम शहर के पांच चौराहों पर काम कर रहा है। जेल चुंगी, एल ब्लॉक तिराहा, बच्चा पार्क चौराहा पर नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। चौराहे पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ जेबरा लाइन बनायी गयी है। अब व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। 

अभियान चलाएंगे
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार चौराहों से अतिक्रमण हटाने और ठेला आदि न खड़ा करने की चेतावनी दी जा चुकी है। अगले सप्ताह ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। जुर्माना लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें