खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते मेडल
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय यूपी खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन हो गया। प्रतिकुलाधिपति अभिनव मोहन और प्रतियोगिता अध्यक्ष सुशील सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल दिए। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, शतरंज, कबड्डी, एथलेटिक्स व खो-खो आदि खेल हुए। इसमें करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महासचिव डॉ नीरज शर्मा, इवेंट कोआर्डिनेटर कुलदीप सिंह, डॉ शिवकुमार, मनोज चौहान, मनीषा गुप्ता, काम्या, विशाल शर्मा, मीडिया प्रभारी मानव शर्मा मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
बैडमिंटन अंडर 17 वर्ग बालक में हर्षित विजेता व प्रियांश रनरअप रहे। अंडर 19 में अनुभव ने पंकज लोधी को हराया। ओपन के फाइनल में मयंक शर्मा ने संजीव को हराया। बैडमिंटन अंडर 17 बालिका में सिद्धि स्वरांजलि ने अनु को हराकर फाइनल जीता। अंडर 19 में मनीषा मिश्रा विजयी रहीं, प्रभा रनरअप रहीं। गर्ल्स ओपन में प्रिया ने समीक्षा को हराया।
बास्केटबॉल अंडर 17 वर्ग बालिका में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की टीम ने अमन इंटरनेशनल को हराकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। वालीबॉल अंडर 17 वर्ग में शांति निकेतन ने आईआईएमटी बोर्डिंग की टीम को हराया। अंडर 19 वर्ग में महात्मा गांधी मेमोरियल बिजनौर की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्रीनगर को पराजित किया। शतरंज में अंडर 17 वर्ग में मयंक ने विशित को हराकर ट्राफी अपने नाम की। अंडर 19 वर्ग में अखिल चौधरी ने प्रशांत सिंह वर्मा को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में तीन वर्गों में कुल 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। ओपन वर्ग में कैलाश प्रकाश स्टेडियम ने अम्हैड़ा की टीम को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में ओपन ब्वॉयज वर्ग में 100 दौड़ में शान मोहम्मद प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय व रवीश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 ब्वॉयज वर्ग में निहाल मेहरा प्रथम, मो. रहीस द्वितीय और अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 17 100 मी. दौड़ में नेहा त्यागी प्रथम, शिवा यादव प्रथम व रितिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 गर्ल्स वर्ग में रिया वर्मा प्रथम, समीक्षा चौहान द्वितीय व शिवांक यादव तृतीय स्थान रही। 400 मी दौड़ में ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग में विषु तोमर प्रथम, सौरभ बैसला द्वितीय व अजय बालियान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 वर्ग में विषम प्रथम, विशाल चौधरी द्वितीय, शिवकांत तृतीय स्थान पर रहे। ब्वॉयज ओपन में अंकुश प्रथम, अंकित द्वितीय व कार्तिक तृतीय, गर्ल्स अंडर 17 के 400 मी. में राखी प्रथम, शिवा यादव द्वितीय व सुनीता चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मी. ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग में अंकित यादव प्रथम, जितेंद्र चौहान द्वितीय व दीपांशु तृतीय रहे। अंडर 19 वर्ग में सचिन प्रथम, भानू तोमर द्वितीय व अमित कुमार तृतीय रहे। अंडर 17 गर्ल्स में शिवा यादव प्रथम, शैलेजा द्वितीय व रश्मिपाल तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में अंडर 17 वर्ग में महक विजेता रहीं। अंडर 19 में आरूषि राणा और ओपन में शिवा रहीं। लांग जंप में रवीष कुमार ने बाजी मारी। हाई जंप में विकास व सुमित यादव विजेयी रहे।
खास बात
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में यूपी खेल स्पर्धा का समापन