मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंट क्षेत्र में रविवार रात उमराव सिंह एंक्लेव में युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल से गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि सूबेदार की लोड पिस्टल कमरे में रखी हुई थी। इस दौरान अचानक सूबेदार की भतीजी कमरे में पहुंची और युवती से गोली चल गई। युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे मिलिट्री अस्पताल से परिजन दिल्ली ले गए।
एसओ सदर विजय गुप्ता के अनुसार, उमराव सिंह एंक्लेव में आर्मी के परिवार रह रहे हैं। 134 वर्क्स इंजीनियरिंग में तैनात एक सूबेदार परिवार के साथ यहां रह रहे हैं। उनकी 18 वर्षीय भतीजी भी यहां आई हुई थी। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे युवती उस कमरे में पहुंची, जहां सूबेदार की लोडेड पिस्टल रखी हुई थी। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई।