ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रश्न मुद्रा
मुंड़ाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित की जाने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में गढ़ रोड स्थित बीएमएम इंटर कॉलेज की कक्षा छह की छात्रा निधि वर्मा व गार्गी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य सुशील तोमर व कक्षा अध्यापिका ममता राघव ने बताया कि बच्चों में संस्कृति का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार वर्ष कॉलेज स्तर, जिला व राज्यीय स्तर पर भारतीय ज्ञान संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन कराते हैं। वर्ष 2025 सितंबर माह में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कॉलेज स्तर पर बीएमएम इंटर कॉलेज में कक्षा छह से 12वीं तक के करीब 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें कक्षा छह की छात्रा निधि वर्मा व गार्गी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। गायत्री परिवार की ओर से दोनों छात्राओं को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। बाकी छात्रों को भी शीघ्र ही मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।