फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट का एनजीटी ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सवा महीने पहले देवबंद पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट मामले का एनजीटी ने संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले की जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को थाना देवबंद क्षेत्र के निहालखेड़ी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। फैक्टरी में काम करने वाले तीन लोगों की मौत हुई थी, जिनकी पहचान राहुल उर्फ काका, विशाल और विकास के रूप में हुई थी। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर जाम लगाया था।
आग पर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने काबू पाया था। पटाखा फैक्टरी पर लाइसेंस था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एक कमेटी गठित की थी। इसमें एडीएम प्रशासन सहित अन्य कई अधिकारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें