Meerut News: सहारनपुर में राजू की हत्या उसके भतीजे शुभम ने अपने भाई के साथ मिलकर की। शुभम का अपनी चाची से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। बागपत के एक घर से लगातार सांप निकल रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोहे की रॉड से चाचा को मारा, साढ़े तीन साल से चल रहा था चाची से प्रेम प्रसंग
सहारनपुर के सरसावा में चाचा राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह मृतक की पत्नी और उसके रिश्ते के भतीजे शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से चल रहा प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शुभम ने अपने भाई रजत के साथ मिलकर चाचा राजू की हत्या की साजिश रची।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
नौ नवंबर की रात शुभम ने राजू को फोन करके खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद शुभम ने लोहे की रॉड से राजू के सिर पर हमला कर दिया। राजू के बेहोश होने पर उसने अपने भाई रजत को बुलाया। दोनों बाइक पर राजू को लेकर गए और हैदरपुर-भिक्कनपुर मार्ग पर बंधे के पास छोड़ आए। बाद में राजू की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को सरसावा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मृतक के कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में राजू की पत्नी की हत्या में सीधी संलिप्तता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 6
सहारनपुर में राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत बोले- सरकार के आदमी हैं ओवैसी, दूर रहना चाहिए था चंद्रशेखर को
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा सरकार का आदमी बताते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को उनसे दूर रहना चाहिए था।
टिकैत ने कहा कि ओवैसी केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते हैं। मुसलमानों को उनके झांसे में आकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने एसआईआर पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सरकार की तरफ से पक्षपात का एक रूप है। टिकैत के मुताबिक, अगर चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। ईमानदारी से चुनाव हुआ तो विपक्ष की जीत होगी।
4 of 6
मकान में निकला सांप।
- फोटो : अमर उजाला
कहरका गांव में एक घर से फिर निकले सांप, परिवारवाले भागे
बागपत के कहरका गांव में एक मकान को कोबरा सांपों की खान कहा जाने लगा है। यहां पिछले दो महीने से लगातार सांप निकल रहे हैं। पिछले 20 दिनों में करीब 35 कोबरा और उनके बच्चे निकल चुके हैं। मकान के नीचे से सैकड़ों अंडे और सांपों की केंचुली भी मिली हैं।
बुधवार रात करीब 10 फीट लंबा कोबरा घर में घुस आया और सात महीने की गर्भवती गाय के गले से लिपट गया। इस घटना में गाय ने अपना बच्चा खो दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह मजदूरों की मदद से सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। सांपों के लगातार निकलने से डरे परिवार ने मकान छोड़कर दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
कार्यक्रम में बोलते संजय रसूलपुर।
- फोटो : अमर उजाला
रालोद नेता ने दिया बयान, बटोगे तो कटोगे
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के एक नेता ने मंच से बटोगे तो कटोगे का नारा दोहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी में सफाई देने का दौर शुरू हो गया।
दरअसल, रालोद कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान नेता संजय रसूलपुर ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी किसान, मजदूर और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए हमें बंटना नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बटोगे तो कटोगे शब्दों का इस्तेमाल किया। मंच पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विवाद बढ़ने पर संजय रसूलपुर ने सफाई दी कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि बयान को गलत अर्थ में लिया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मतलबू गौड़ ने इसे संजय रसूलपुर का व्यक्तिगत विचार बताया।
अंकुश की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर आए भाई की मौत, दामाद समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
शामली के बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए 22 वर्षीय युवक अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बहन के ससुराल वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुजफ्फरनगर के कमलनगर निवासी अंकुश बुधवार को अपनी बहन के घर तिलक कराने आया था। शाम को वह घर के बाहर घायल अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने हंगामा किया और पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बहन के पति, देवर, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।